होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Har Ghar Tiranga: सीएम मनोहर लाल ने अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर लगाया तिरंगा

Har Ghar Tiranga: सीएम मनोहर लाल ने अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर लगाया तिरंगा

 

देश आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (haryana CM Hoisted tricolor) मना रहा है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) की शुरुआत की गई है। हरियाणा में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अभियान के तहत अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर तिरंगा लगाया। सीएम ने प्रदेशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बनने का आग्रह किया है।

बता दें कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा हरियाणा आजादी के रंग में रंग चुका है। सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगामय रोशनी दिखाई दे रही है। अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) और हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar Tiranga) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके तहत 16 अगस्त तक शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बीते दिन ही चंडीगढ़ के लोगों ने सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में करीब 7500 लोग एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ लहराकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga: आज चंडीगढ़ में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्र एक साथ मिलकर बनाएंगे तिरंगा


संबंधित समाचार