होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली में आज सुबह छाए रहे बादल, बारिश के आसार

दिल्ली में आज सुबह छाए रहे बादल, बारिश के आसार

 

दिल्ली में आज सुबह आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिन में शहर में बारिश होने के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर और इस महीने में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में इस महीने में दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था। विभाग ने आसमान में छाए बादलों को रात में ठंड में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया।  

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। 

 


संबंधित समाचार