होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्रम कानूनों में संशोधन के विरोध में सीटू ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा का किया घेराव

श्रम कानूनों में संशोधन के विरोध में सीटू ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा का किया घेराव

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान मजदूर संगठन सीटू ने विधानसभा का घेराव किया। सीटू के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सीटू के कार्यकर्ता अपने आला नेताओं की अगुवाई में अंबेडकर चौक से विधानसभा की ओर जोरदार नारेबाजी करते हुए बढ़े।

सीटू ने राज्य सरकार को मजदूर और गरीब विरोधी करार दिया। श्रम कानूनों में किए गए बदलाव और प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों के लिए लाए गए पांच अध्यादेश के खिलाफ सीटू ने हिमाचल विधानसभा का घेराव किया। सीटू ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर उसने इन अध्यादेशों को वापिस न लिया तो मजदूर सड़कों पर उतरेंगे और 23 सितंबर को एक बार फिर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कोरोना काल मे करोड़ो लोगों का रोजगार छीन गया है और सरकार मजदूरों को राहत देने के बजाय बोझ डालने के काम कर रही है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेताया है कि वे मजदूर विरोधी कदमों से हाथ पीछे खींचें अन्यथा मजदूर आंदोलन तेज होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कारखाना अधिनियम 1948 में तब्दीली करके हिमाचल प्रदेश में काम के घण्टों को आठ से बढ़ाकर बारह कर दिया गया है।

इस से एक तरफ एक-तिहाई मजदूरों की भारी छंटनी होगी वहीं दूसरी ओर कार्यरत मजदूरों का शोषण तेज़ होगा। फैक्टरी की पूरी परिभाषा बदलकर लगभग दो तिहाई मजदूरों को चौदह श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है। उद्योगपतियों द्वारा कानूनों की अवहेलना करने पर उसका चालान नहीं होगा व उन्हें खुली छूट दी जाएगी। मजदूरों को ओवरटाइम काम करने के लिए बाध्य करने से बंधुआ मजदूरी की स्थिति पैदा होगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 14 से 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी


संबंधित समाचार