होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सीमा पर चीन का निर्माण कार्य भारत के लिए बड़ा खतरा : कांग्रेस

सीमा पर चीन का निर्माण कार्य भारत के लिए बड़ा खतरा : कांग्रेस

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विदेश नीति के स्तर पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल है और इसी का परिणाम है कि चीन डोकलाम के नजदीक गांव बसा कर देश के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि चीन जिस जगह निर्माण कार्य कर रहा है वह भारत के लिए गंभीर संकट का कारण बन सकता है। यह निर्माण कार्य सिलीगुड़ी कोरिडोर के लिए खतरा है जिसके कारण देश पूर्वोत्तर हिस्सा अलग-थलग पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि भारत सरकार सब कुछ जानते हुए भी इस बारे में चुप्पी साधे हुए है। भारत सरकार को बताना चाहिए कि क्या इस बारे में उसे कोई जानकारी है। इसके अलावा पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को इस बारे में अगर जानकारी है तो उसने भूटान की सीमा में हो रहे चीनी निर्माण कार्य को लेकर भूटानी राजदूत को समन क्यों नहीं किया।

प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सात साल से भारत की विदेश नीति चरमरा गई है जिसके कारण विदेश नीति के स्तर पर देश को कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि चीन डोकलाम से लेकर लद्दाख तक देश के लिए  पहले से ही चुनौती बना है और अब वह अफगानिस्तान में भी चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- चीन के डोकलाम में घुसने की सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कही ये बात


संबंधित समाचार