होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चंद्रयान 2 मिशन: इसरो को लैंडर विक्रम की लोकेशन का चला पता, लेकिन अभी नहीं हुआ संपर्क

चंद्रयान 2 मिशन: इसरो को लैंडर विक्रम की लोकेशन का चला पता, लेकिन अभी नहीं हुआ संपर्क

 

चंद्रयान 2 मिशन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, इसरो को ऑर्बिटर के जरिए लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चला है। इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा, 'हमें लूनर सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला है, ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजी है लेकिन अभी किसी भी तरह का संपर्क नहीं हुआ है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही संचार स्थापित होगा।

बता दें कि शनिवार को तड़के चंद्रयान 2 मिशन के दौरान आखिरी वक्त में लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था। शनिवार को इसरो प्रमुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी रहेगी। इसरो प्रमुख ने बताया कि मिशन अपनी 100 प्रतिशत सफलता के बेहद नजदीक था। के सिवन ने कहा, आखिरी चरण सही तरह से नहीं हो पाया, उस फेज में हमारा लैंडर से संपर्क टूट गया और बाद संचार स्थापित नहीं हो सका। फिलहाल संचार टूट गया है। हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने का प्रयास करेंगे।

 


संबंधित समाचार