होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CBSE ने जारी की डेट शीट, एग्जाम के दौरान छात्रों को फॉलो करने होंगे ये 12 निर्देश

CBSE ने जारी की डेट शीट, एग्जाम के दौरान छात्रों को फॉलो करने होंगे ये 12 निर्देश

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक जुलाई से 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं की परीक्षा होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके अलावा कोरोना संकट के दौरान बची हुई परीक्षाओं को देने के लिए छात्रों को कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, जिन्हे स्टूडेंट्स को फॉलो करना ही होगा।

छात्रों को परीक्षा के दौरान फॉलो करने होंगे ये 12 दिशा निर्देश...

- सभी छात्रों को एग्जाम के दौरान एक बोतल में हैंड सैनिटाइजर लेकर आना होगा।

- सभी छात्रों के लिए एग्जाम के दौरान मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

- सभी छात्रों को एग्जाम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

- सभी मां बाप को अपने बच्चों को संक्रमण को फैलने से रोकने के नियमों के बारे में बताना होगा।

- माता पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बच्चा बीमार ना हो। उसका ध्यान रखें।

- एग्जाम के दौरान सभी छात्रों को नियमों का पालन करना होगा।

- एग्जाम के दौरान सभी छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे सभी नियमों का पालन करना होगा।

- सभी छात्रों को डेट शीट और एडमिट कार्ड में टाइम लिखा हुआ दिया है। उसके मुताबिक सेंटर पर पहुंचे।

- एग्जाम देने पहुंचे सभी छात्रों को आंसर शीट सुबह 10 बजे से दे दी जाएगी।

- इसके बाद प्रश्‍न पत्र 10 बजकर 15 मिनट पर दिया जाएगा।

- सुबह 10:15 बजे से 10:30 तक स्‍टूडेंट्स अपना प्रश्‍न पत्र पढ़ेंगे।

- सभी छात्रों को 10 बजकर 30 मिनट से उत्तर पुस्तिका में लिखने शुरू कर देना होगा।

बता दें कि लॉकडाउन के चलते सीबीएसई बोर्ड ने जारी परीक्षाएं मार्च में ही रोक दी थीं। इसके बाद सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने दूसरे लॉकडाउन के वक्त घोषणा कर दी थी कि दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं आयोजित होंगी। लेकिन 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं में से 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोविड-19 के एक या दो मामले आने पर पूरे कार्यालय को बंद करने की जरूरत नहीं


संबंधित समाचार