होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गिरिराज सिंह को विवादित बयानों के लिए बीजेपी अध्यक्ष ने समन जारी किया

गिरिराज सिंह को विवादित बयानों के लिए बीजेपी अध्यक्ष ने समन जारी किया

 

दिल्ली में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी में मंथन का दौर जारी है। दिल्ली विधानसभा में बीजेपी 70 में से सिर्फ 8 सीट जीत पाई थी। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि हार का मुख्य कारण नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयान को बताया था। अब इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  गिरिराज सिंह को विवादित बयानों के लिए समन जारी किया है।

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह को इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन जारी किया गया है। हाल ही में कई विवादित बयान देने वाले गिरिराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है। यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सतर्क करना होगा। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी


संबंधित समाचार