होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संसद के डिफेंस पैनल में शामिल, कांग्रेस ने कहा यह देश का दुर्भाग्य

BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संसद के डिफेंस पैनल में शामिल, कांग्रेस ने कहा यह देश का दुर्भाग्य

 

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संसद के डिफेंस पैनल में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में प्रज्ञा ठाकुर को भी शामिल किया गया है। समिति में कुल 21 सदस्य हैं और इसके प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

इसमें विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरों को भी जगह दी गई है। विपक्षी सांसदों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोडसे पर की गई टिप्पणी के कारण प्रज्ञा की काफी आलोचना हुई थी। भोपाल से सांसद प्रज्ञा अपने आक्रामक विवादित बयानों के लिए काफी चर्चित रही हैं।

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आतंक फैलाने का आरोप झेल रही सांसद को रक्षा संबंधी समिति का सदस्य बना दिया।’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी इन्हें मन से माफ नहीं कर पाए। लेकिन देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी। इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है।


संबंधित समाचार