होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नतीजों से पहले मनोज तिवारी ने कहा, हैरानी नहीं होगी अगर हम 55 सीट जीत जाएं

नतीजों से पहले मनोज तिवारी ने कहा, हैरानी नहीं होगी अगर हम 55 सीट जीत जाएं

 

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार नई दिल्ली से किस्मत आजमा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी लगातार तीसरी बार पटपड़गज से चुनाव मैदान में हैं।

वोटों की गिनती से पहले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मीडिया से बात की। तिवारी ने कहा कि मैं नर्वस नहीं हूं, बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आ रहे हैं और हैरानी नहीं होगी अगर हम 55 सीट जीत जाएं।

मनोज तिवारी ने कहा, अपने अपने परिश्रम से सब लोगों ने परीक्षा दी है, और अब परिणाम का समय है। मैं नर्वस नहीं हूं, आज पंडित दील दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा होने वाला है।

उन्होंने कहा, हनुमान जी और राम जी का देश है, हनुमान जी तो भक्ति का प्रतीक हैं। इसलिए अच्छा है कि सब आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभी मैं पार्टी के कार्यक्रम में जा रहा हूं।


संबंधित समाचार