होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बांदा नाव हादसा: देर रात यमुना में मिले छह शव, घटनास्थल पर जुटी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

बांदा नाव हादसा: देर रात यमुना में मिले छह शव, घटनास्थल पर जुटी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले की मर्का नाव हादसा (Merka boat accident) में लापता लोगों में से छह के शव किशनपुर थाना इलाके में यमुना में देर रात तैरते हुए मिले हैं। जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना इलाके के नरौली किशनपुर मझिगवां घाट पर आधा दर्जन शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

यमुना नदी में डूबी थी नाव
आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रहीं महिलाओं से भरी एक नाव यमुना नदी की बीच धारा में पलट गई थी। इसमें 32 लोग नदी में कहीं लापता हो गए थे। जबकि 15 लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए थे। इस हादसे के बाद तीन शव बरामद कर लिए गए थे। दरअसल, गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे मर्का थाना क्षेत्र के कस्बे से फतेहपुर के असोथर की तरफ जा रही नाव यमुना नदी के बीच धार में जैसे ही पहुंची वहां अचानक पतवार टूट गई। इससे नाव डगमगाने गई। इसी बीच कई यात्री नाव से कूद कर नदी के बाहर आ गए। इससे हलचल के कारण नाव में पलट कर नदी में डूब गई।

आपको बता दें कि शुक्रवार को नाव डूबने से लापता हुए 32 लोग को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल छह टीमें लगी रहीं। इन टीमों के 60 जवान आठ मोटर बोट से पूरा दिन यमुना नदी में लोगों को तलाशते रहे, लेकिन इसके बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें- Firozabad: सांड से टकराई बाइक, महिला की मौत, दो बेटे सहित तीन लोग घायल


संबंधित समाचार