होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देशभर में आज मनाई जा रही बकरीद, जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज

देशभर में आज मनाई जा रही बकरीद, जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज

 

आज पूरे देश में बकरीद (ईद-अल-अजहा)  का त्योहार मनाया जा रहा हैं। इस बीच शनिवार सुबह दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज अदा की गई। हालांकि कोरोना संकट के चलते मस्जिद में नमाज के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। साथ ही लोगों ने दूरी बना कर नमाज अदा की।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनलॉक-3 और बकरीद दोनों के लिए गाइडलाइंल जारी की हैं।

सरकार की ओर से बकरीद को लेकर जारी की जा रही दिशा-निर्देश के अनुसार, सामूहिक नमाज पर मस्जिद में राक लगाई गई हैं। इसके अलावा जानवरों की कुर्बानी करने और मांस ले जाने की खुले में इजाजत नहीं हैं। भावनाओं का ध्यान रखना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगो को निर्देश दिए गए हैं।

मुसलमानों का ईद सबसे बड़ा पर्व हैं। साल में दो बार ईद मनाई जाती हैं। ईद-उल फितर जो मिठी ईद के नाम से भी जानी जाती हैं। दुसरी ईद-अल-अजहा यानी बकरीद। दोनों ही मौके पर ईदगाह जाकर या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है।

यह भी पढ़ें- Bakrid 2020: जानें क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी और क्‍या है इसका महत्व !


संबंधित समाचार