होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ayodhya Ram Mandir : आज CM योगी आदित्यानाथ का अयोध्या दौरा, भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

Ayodhya Ram Mandir : आज CM योगी आदित्यानाथ का अयोध्या दौरा, भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर काफी उत्साह हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। हालांकि इससे पहले आज अयोध्या दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाने वाले हैं और भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने वाले हैं।

बता दें कि आज दोपहर 2 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे और शाम 5 बजे लखनऊ वापस लौटेंगे। वहीं रामजन्मभूमि परिसर के नजदीक मानस भवन में सीएम योगी सभी आला अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

कोरोनाकाल के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिसर में बन रहे पंडाल, सड़क और दूसरी तैयारियों के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल के तहत की गई तैयारियों का भी जायजा लेने वाले हैं। इस बीच पूरे अयोध्या का भ्रमण भी कर सकते हैं। साथ ही सरयू के किनारे और राम की पैड़ी की तैयारियां भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Smart India Hackathon: PM मोदी ने नई शिक्षा नीति पर छात्रों को किया संबोधित, पढ़े भाषण की बड़ी बातें


संबंधित समाचार