होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Australian Open: मारिया शारापोवा लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में बाहर

Australian Open: मारिया शारापोवा लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में बाहर

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन मंगलवार को 2008 की चैम्पियन रूस की मारिया शारापोवा को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। वे वाइल्डकार्ड से टूर्नामेंट में आईं थी। शारापोवा को 19वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की डोना वेकिच ने शिकस्त दी। वेकिच ने यह मुकाबला 6-3, 6-4 से अपने नाम किया।

32 साल की शारापोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 145वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर, मेन्स सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने बोलीविया के हूगो डेलियन को 6-2, 6-3, 6-0 से हरा दिया। मेन्स सिंगल्स के अन्य मुकाबलों में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका, रूस के करेन खाचानोव, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम और क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने जीत दर्ज की।

शारापोवा 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान ड्रग टेस्ट में फेल हो गईं थी। इसके बाद उनपर 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। वे प्रतिबंध के बाद अपने पुराने फॉर्म में नहीं लौट सकी हैं। पिछले साल वे कंधे की चोट के कारण भी टेनिस कोर्ट से बहुत दिनों तक बाहर रही थीं। शारापोवा लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में बाहर हो गईं। इससे पहले वे पिछले साल यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन में भी हार गईं थी।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान ने सरेआम किया इस लड़के को KISS


संबंधित समाचार