होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आयुष्मान ने सरेआम किया इस लड़के को KISS

आयुष्मान ने सरेआम किया इस लड़के को KISS

 

बॉलीवुड में सबसे हिट चल रहे आयुष्मान खुराना फिर एक बार अपनी दमदार फिल्म के साथ लौट रहे हैं। ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों के दिलो पर छा गया है। साल 2019 में एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद इस साल उनकी ये पहली फिल्म है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पोस्टर देखने के बाद फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। अब फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म 'गे' लव स्टोरी पर आधारित है। जिसमें आयुष्मान पहली बार एक 'गे' का किरदार निभाते नजर आयेंगे। ट्रेलर में खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म में नाक में रिंग पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है तो वहीं नीना गुप्ता और गजराज एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस फिल्म में सुनीता राजवार, मानवी गागरू, पंखुडी अवस्थी, नीरज सिंह, मनु ऋषि चड्ढा भी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवला कर रहे है। 

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'  को लेकर आयुष्मान काफी उत्सुक हैं। उनके अनुसार 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश वाली एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और इसे उनके चाहने वाले अपने घरवालों के साथ बेहिचक देख सकते हैं। वह लोगों का अधिक से अधिक मनोरंजन करना चाहते हैं। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है। 


संबंधित समाचार