होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विधानसभा चुनाव: अशोक अरोड़ा और जेपी सहित पांच नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

विधानसभा चुनाव: अशोक अरोड़ा और जेपी सहित पांच नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

 

विधानसभा चुनाव के आते ही हरियाणा की राजनीति में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला और तेज हो गया है। इस कड़ी में इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, हांसी से इनेलो के पूर्व विधायक सुभाष गोयल, कालका से पूर्व विधायक और पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित पूर्व मंत्री पिहोवा से इनेलो के पूर्व विधायक स्व. जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत सिंह इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसके अलावा कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने की घोषणा रविवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने की। आजाद के साथ प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।

इंडियन नेशनल लोकदल में टूट के बाद पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक और नेताओं का दूसरे दलों में जाने का सिलसिला लोकसभा चुनाव से ही शुरू हो गया था। पार्टी के अब तक 10 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनेलो के चार विधायक नवगठित जननायक जनता पार्टी में हैं। 2014 में इनेलो के कुल 19 विधायक जीते थे, इनमें से दो विधायकों जींद के हरीचंद मिढ्डा और पिहोवा के जसविंद्र सिंह संधू का निधन हो गया था। इनेलो में अब तीन विधायक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, ओमप्रकाश और वेद नारंग ही हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव कमेटी और चुनाव प्रचार अभियान कमेटी का गठन


संबंधित समाचार