होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव कमेटी और चुनाव प्रचार अभियान कमेटी का गठन

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव कमेटी और चुनाव प्रचार अभियान कमेटी का गठन

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारिया जोरों पर कर दी है। कांग्रेस में बड़े बदलाव के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में चुनाव कमेटी और चुनाव प्रचार अभियान कमेटी का गठन कर दिया है। कुमारी सैलजा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते चुनाव कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। उनके साथ 20 वरिष्ठ नेताओं को जोड़ा गया है।

इसके अलावा अहीरवाल के प्रमुख नेता कैप्टन अजय यादव को चुनाव प्रचार अभियान कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। कैप्टन के साथ जहां पूर्व विधायक दिलू राम बाजीगर को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। 25 अन्य नेताओं को भी बतौर सदस्य इस कमेटी में शामिल किया गया है।

सैलजा के साथ चुनाव कमेटी में विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर, विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री एचएस चड्ढा, कैप्टन अजय यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक आनंद सिंह डांगी, करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, आफताब अहमद, शादी लाल बतरा, बजरंग दास गर्ग, विधायक जयबीर बाल्मीकि और जयपाल सिंह लाली को सदस्य बनाया गया है।


संबंधित समाचार