होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि बिल के खिलाफ आज 'भारत बंद' , सड़कों पर उतरेंगे किसान

कृषि बिल के खिलाफ आज 'भारत बंद' , सड़कों पर उतरेंगे किसान

 

किसान संगठनों ने आज यानी शुक्रवार को दो कृषि बिलों के खिलाफ भारत बंद बुलाया है। हाल ही में यह बिल संसद में पारित किए गए हैं। इन बिलों के विरोध प्रदर्शन में पंजाब और हरियाणा के ज्यादा किसान शामिल होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा देश के 31 किसान संगठनों ने  भारत बंद का समर्थन किया है।

भारतीय किसान यूनियन ने पहले ही घोषणा की है कि कृषि बिलों के खिलाफ भारत बंद को उसका पूर्ण समर्थन रहेगा। पंजाब में किसान इस बिल का विरोध बीते कई दिनों से लगातार कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह ने पंजाब के दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद करने की अपील की है। उनका कहना है वे अपनी दुकानें बंद रखें और किसानों का समर्थन करें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब में किसानों ने गुरुवार को 3 दिन तक रेल यातायात ठप करने का अभियान चलाया। कई जगह रेलवे लाइनों पर किसान बैठ गए हैं। पंजाब के किसानों का कहना है यदि केंद्र की मोदी सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो 1 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल यातायात ठप किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- भारत बंद पर बोले हरियाणा के डिप्टी CM- प्रोटेस्ट करना सबका अधिकार है, लेकिन उसकी सीमा...


संबंधित समाचार