होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस की ही उपज थी कृषि कानून : अभय चौटाला

कांग्रेस की ही उपज थी कृषि कानून : अभय चौटाला

 

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला दावा किया कि कृषि कानून बनाने की कांग्रेस की ही सोच थी जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल लागू करने का प्रयास कर रही है। अभय चौटाला ने यह भी दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने हाथ मिला लिया है दोनों दल एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों परिकल्पना वास्तव में कांग्रेस ने केंद्र में अपनी सरकार रहते हुए की थी। चौटाला ने कहा कि विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वह सदन के बाहर ही किसानों के लिए बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा किया कि व्यापारी, वकील, कर्मचारी, मजदूर सभी किसान आंदोलन से जुड़ गए हैं।

वहीं, पत्रकारों के एक सवाल पर अभय चौटाला ने दावा किया कि कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा निश्चित तौर पर पार्टी छोड़ेंगे। इसीलिए उनकी पगड़ी का रंग बदल गया है। कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर मुख्यमंत्री ने बाद में अपनी नई पार्टी बनाई। जैसे बीरेंद्र सिंह, बंसीलाल या भजनलाल ने पार्टी बनाई थी वैसे ही श्री हुड्डा भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई किसान अपनी खड़ी फसल पर ट्रैक्ट चलाए।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा में हुआ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण


संबंधित समाचार