होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब को नया मुख्यमंत्री देने के AAP के 'हसीन सपने' : CM अमरिंदर सिंह

पंजाब को नया मुख्यमंत्री देने के AAP के 'हसीन सपने' : CM अमरिंदर सिंह

 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश को अगले साल होने वाले विधानसभा में नया मुख्यमंत्री देने के दावों को 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है और स्थानीय निकाय चुनावों में भी जिसे दिल्ली से नेता बुलाने पड़ते हैं, उसका 2022 के चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा देने का वायदा करना बेतुका है।

सीएम अमरिंदर सिंह ने पार्टी पर नवंबर में दिल्ली में एक कृषि कानून लागू कर किसानों के हित बेचने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी पार्टी पंजाब व पंजाबियत को क्या समझेगी। उन्होंने कहा कि आप न पंजाब को समझती है न लोगों की समस्याओं से उसे कोई वास्ता है, वह सिर्फ शासन करना चाहती है।

वही, पंजाब के मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ सालों में आप के कुछ नेताओं व सदस्यों के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि असल में पार्टी का यहां कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी पर भाजपा के इशारे पर दिल्ली की सीमाओं पर लगभग ढाई महीने से डटे किसानों को छलने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली के बाहर 'अरविंद केजरीवाल' की पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है और बहुत जल्द वहां से भी पार्टी का सूपड़ साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमरिंदर सिंह सरकार की नीतियों से परेशान हैं पंजाब की जनता : राकेश राठौर


संबंधित समाचार