होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना वायरस से कल रिकॉर्ड 8820 लोग हुए संक्रमित, एक लाख मरीज महामारी से हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस से कल रिकॉर्ड 8820 लोग हुए संक्रमित, एक लाख मरीज महामारी से हुए ठीक

 

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या औसतन रोजाना आठ हजार से अधिक बढ़ रही है। देश में 2 मई को रिकॉर्ड 8820 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,07,191 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 221 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक 1 लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं।
 

भारत में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। छोटे शहरों से लेकर राज्य की राजधानियों में रोजाना सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। महाराष्ट्र की आर्थिक केंद्र मुंबई में 1117 कोरोना वायरस संक्रमित मिले के बाद 2 मई को 2287 मामले आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1091, दिल्ली में 1298, गुजरात में 415, पश्चिमी बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तर प्रदेश में 368 संक्रमित मिेल हैं।

दूसरी तरफ 2 मई को रिकॉर्ड 8820 मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,07,191 हो गई है। इनमें से 1,01,066 लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 100285 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देशभर में 5829 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अभी तक 5829 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 221 लोगों ने दम तोड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र में 2465 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा गुजरात में 1092, दिल्ली में 556, मध्यप्रदेश में 364, पश्चिमी बंगाल में 335, राजस्थान में 203 और तमिलनाडु में 200 लोगों की मौत हुई है।

 


संबंधित समाचार