होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चंडीगढ़: PGI में दिल के छेद का इलाज करवा रही 6 महीने की बच्ची को हुआ कोरोना

चंडीगढ़: PGI में दिल के छेद का इलाज करवा रही 6 महीने की बच्ची को हुआ कोरोना

 

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के कहर के बीच एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में 6 महीने की एक बच्ची भर्ती थी। बच्ची के दिल में छेद है। इसके चलते यहां उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने सर्जरी के लिए बच्ची को 9 अप्रैल को पीजीआई के एपीसी वार्ड में भर्ती कराया था। जिसके बाद बच्ची को दो दिनों से इंफेक्शन हो रहा था। इसके चलते डॉक्टर को कोरोना वायरस का शक हुआ। जिसके बाद बच्ची की सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

जहां मंगलवार को आई रिपोर्ट में बच्ची में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद से एपीसी ब्लॉक के वार्ड में लोगों को कोरोना का खौफ सताने लगा। वही, कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस ब्लॉक के वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्ची के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा बच्ची के संपर्क में आए 6 डॉक्टर्स को भी क्वारंटाइन किया गया है।

साथ ही, उस वार्ड में काम करने वाले स्वीपर, वार्ड ब्वॉय और अन्य कर्मियों समेत कुल 12 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वही, बच्ची में कोरोना पॉजिटिव को लेकर पिता ने पीजीआई के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि बच्ची के दिल का इलाज चल रहा था। वह पूरी तरह ठीक थी। अचानक दो दिनों से उसे इंफेक्शन होने लगा। इस कारण डॉक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया। इसी बीच किसी डॉक्टर या अन्य कर्मियों के संपर्क में आने से ही बच्ची कोरोना का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो क्वारंटाइन सेंटर से 36 संदिग्ध हुए गायब, तलाश में जुटी पुलिस


संबंधित समाचार