होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया। वो लंबे से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। जगन्नाथ मिश्रा 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। जगन्नाथ मिश्रा 1975 से 1977,  1980 से 1983 और 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लंबे समय तक जगन्नाथ मिश्रा सक्रिय राजनीति में रहे लेकिन पिछले काफी समय से वो राजनीति से दूर थे।

जगन्नाथ मिश्रा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। चारा घोटाले में भी जगन्नाथ मिश्रा का नाम आया था और कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। कोर्ट ने उनपर बीस हजार जुर्माना और चार साल की सजा भी सुनाई थी। हालांकि बाद में मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें जमानत मिल गई थी। जगन्नाथ मिश्रा और कर्पूरी ठाकुर बिहार के ऐसे मुख्यमंत्री माने जाते हैं जो पंचायत तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम और घर का पता तक याद रखते थे और उन्हें चिट्ठी भी लिखा करते थे।

जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्रा जी का निधन हो गया है ,प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। जगन्नाथ मिश्रा लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। भाई एलएन मिश्रा की हत्या के बाद 80 के दशक में वह राजनीति के केंद्र में आए।


संबंधित समाचार