होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

13 साल की मूक बधिर बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

13 साल की मूक बधिर बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

जालंधर के बिलगा गांव में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसका शव मंगलवार की सुबह को खेतों से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि वो लड़की मूक बधिर थी।

बिलगा गांव की 13 साल की एक लड़की शाम के करीब 7 बजे अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान गई थी। जिसके बाद वो घर वापस नहीं आई। परिजन उसे आसपास के इलाके में ढुंढ़ते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। फिर उन्होंने पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह में उसकी लाश खेतों से बरामद की गई।

बच्ची की लाश मिलने के बाद पुलिस मौंके पर पहुंची और बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी। लाश को देखकर ही पुलिस को अंदाजा हो गया था कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को तलाशना शुरू किया और 5 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा।

पुलिस ने बताया कि बिलगा गांव में नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद उन्होंने छानबीन शुरू की। जिसके बाद आरोपी उनके हत्थे चढ़ गया। आरोपी तल्लण गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसका नाम मनी कुमार है और वो 26 साल का है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार