होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में एक दिन के भीतर पहली बार आए 10 हजार मामले, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ढ़ाई लाख के करी

भारत में एक दिन के भीतर पहली बार आए 10 हजार मामले, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ढ़ाई लाख के करी

 

भारत में कोरोना वायरस के हालात बेकाबू हो गए हैं। देश में पहली बार एक दिन में 10 हजार से अधिक कोविड 19 संक्रमित मिले हैं। 6 जून को पहली बार भारत में 10551 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,46,622 हो गई है।

 भारत के राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लग गई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी औसतन से अधिक मरीज आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 6 जून को 2739 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1478, दिल्ली में 1320, गुजरात में 498, पश्चिमी बंगाल में 435, कर्नाटक में 378, उत्तर प्रदेश में 370, हरियाणा में 355 मामले आए हैं। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 2,46,622 मामले आ चुके हैं।

इनमें से 1,20,968 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,18,695 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 5490 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा 6946 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। 6 जून को 297 लोगों ने महामारी से दम तोड़ा है।
और पढ़े Haryana News | Chhattisgarh News | Rashifal | Jokes


संबंधित समाचार