Olypics Games: 23 जून को विश्वभर में ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पेरिस में भारत के ओलंपिक खेलों में 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस साल ओलंपिक खेलों के मेजबान देश पेरिस में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जिसमें JSW ग्रुप ने ओलंपिक आंदोलन के संस्थापक पियरे डी कुबर्टिन के जीवन और विरासत का जश्न मनाया गया।
इस खास अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक और भारत के राजदूत जावेद अशरफ JSW फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता जिंदल और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के संस्थापक पार्थ जिंदल, संस्कृति मंत्री मैडम रचिदा दाती और पियरे डी कुबेर्टिन फैमिली एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती एलेक्जेंड्रा डी नवसेले ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी पेरिस के 7वें एरॉनडिसमेंट के टाउन हॉल में आयोजित की गई जो 10 सितंबर में पेरिस 2024 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों के अंत तक चलेगी और आम जनता के लिए खुली रहेगी।
पेरिस में आयोजित की गई प्रदर्शनी
इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता जिंदल ने कहा कि जेएसडब्ल्यू समूह पेरिस में जीनियस ऑफ स्पोर्ट प्रदर्शनी में 'ओलंपिक में भारत के 100 वर्ष' के क्यूरेशन का समर्थन करके खुश हैं।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से, हम पियरे डी कुबर्टिन के जीवन और विरासत और भारत की उल्लेखनीय ओलंपिक यात्रा और सफलता के 100 वर्षों का जश्न मनाते हैं। हम पियरे डी कुबर्टिन के दृष्टिकोण और विश्वास को साझा करते हैं कि खेल में सीमाओं को पार करके और शांति और मित्रता की भावना से लोगों को एक साथ लाकर दुनिया को अलग तरह से बदलने की क्षमता है।
उन्होंने कहा, 2024 ओलंपिक JSW समूह के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमें इस प्रदर्शनी के साथ-साथ पेरिस में टीम इंडिया का समर्थन करने पर गर्व है। इन प्रयासों के माध्यम से हम भारत में खेल संस्कृति और प्रतिभा को बढ़ावा देने और पोषित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के संस्थापक पार्थ जिंदल ने कहा, 'हम पियरे डी कुबर्टिन परिवार के साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो हमें लगता है कि ओलंपिक आंदोलन और इसमें भारत की भूमिका का एक विशेष प्रदर्शन है।
IOC के अध्यक्ष, थॉमस बाक ने कहा, "इस शानदार प्रदर्शनी के लिए धन्यवाद, जनता एक आश्चर्यजनक और बहुमुखी व्यक्ति की खोज और पुनः खोज करने में सक्षम होगी और उनके काम की सीमा को माप सकेगी। फ्रांस और फ्रांसीसी लोगों को पियरे डी कुबर्टिन जैसे हमवतन पर गर्व होना चाहिए। वहीं फ्रांस गणराज्य में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए जेएसडब्ल्यू समूह को धन्यवाद दिया।