होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सड़क पर खुलेआम नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने की छेड़खानी, मूक बनकर देखते रहे लोग

सड़क पर खुलेआम नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने की छेड़खानी, मूक बनकर देखते रहे लोग

 

पंचकूला के कालका में एक लड़के ने एक नाबालिग लड़की को बीच सड़क पर प्रपोज किया और साथ ही लड़की के इनकार करने पर बलात्कार की भी धमकी दी। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के दौरान मारपीट भी की गई है।

कालका की एक नाबालिग लड़की स्कूटी से कालका मंडी की तरफ जा रही थी। उसी समय जस्सी नाम के युवक ने उसका रास्ता रोककर उसे स्कूटी से उतरने के लिए कहा। लेकिन लड़की ने उसकी बात नहीं मानी और मंडी चली गई। लेकिन लौटते समय फिर से उस लड़के ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि जस्सी के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। जिसने उसकी पिटाई भी की। इसके बावजूद जब वो वहां से निकलकर भागने लगी तो जस्सी ने उससे कहा कि मेरी बहुत पहचान है। अगर तूने मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुझे घर से उठवा लूंगा। साथ ही उसने लड़की को गंदी गालियां भी दी और ये भी कहा कि अगर तूने मेरी बात नहीं मानी तो मैं तेरा रेप करवा दूंगा। ये पूरा मामला खुलेआम सड़क पर होता रहा और लोग मूक बनकर देखते रहे। कोई उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया।

नाबालिग लड़की ने उस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें लड़की ने कहा है कि जस्सी बहुत पहले से उसका पीछा करता है। साथ ही उसने पुलिस रिपोर्ट में जान के खतरे की भी बात कही। पुलिस ने आरोपी जिम्मी के खिलाफ 18 पोस्को एक्ट, आईपीसी की धारा 354, 354-डी, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


संबंधित समाचार