होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पहलवान सुशील कुमार का जेल के खाने से नहीं भर रहा पेट, जेल अधिकारियों ने दिया इस सवाल का जवाब

पहलवान सुशील कुमार का जेल के खाने से नहीं भर रहा पेट, जेल अधिकारियों ने दिया इस सवाल का जवाब

 

पहलवान सुशील कुमार को जेल में मन के मुताबिक खाना नहीं मिल रहा है। जेल कैंटीन से दूध, आम, तरबूज समेत अन्‍य फल खा रहे है। इसके साथ ही जेल प्रशासन के अनुसार,सुशील कुमार मांग करते हैं तो उन्‍हें अतिरिक्‍त प्रोटीन वाला खाना दिया जाए तो उस पर भी विचार किया जाएगा

इसके साथ ही मंडोली जेल प्रशासन के अनुसार ने कहा कि  सुशील कुमार को अन्य कैदियों जितनी डाइट ही दी जा रही है। बता दें कि मंडोली जेल में करीब 16 हजार कैदी हैं और उन्हें रोज दो वक्‍त 8-10 रोटियां दी जाती हैं। मांगने पर 2-3 रोटी एक्‍स्‍ट्रा मिलती हैं। इसके साथ ही दाल, सब्‍जी, चावल भी कैदियों को दिया जाता है। पहलवान सुशील का कहना है कि उनका पेट कैदियों को मिलने वाली खुराक से नहीं भरने वाला। उन्हें कुछ एक्स्ट्रा प्रोटीन और अधिक खाना चाहिए होता है।  

आपको बता दें कि सुशील कुमार कैंटीन से चीजें खरीदकर खा सकते हैं। वहीं, जेल अधिकारियों ने कहा कि अगर वे डिमांड करते हैं तो डॉक्टलर तय करेंगे कि उन्हें  कितनी डाइट दी जाए। अगर अतिरिक्त खाना मिलना चाहिए तो ही जेल प्रशासन उन्हें  यह सब उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही दूसरा यह है कि सुशील कोर्ट में इसके लिए अपील सकते है। इसके साथ ही आदेश होने पर उनको मन के मुताबिक खाना मिले।

यह भी पढ़ें- चुनाव हारने के बाद Donald Trump का पहला भाषण, बोले- हम नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं


संबंधित समाचार