होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चुनाव हारने के बाद Donald Trump का पहला भाषण, बोले- हम नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं

चुनाव हारने के बाद Donald Trump का पहला भाषण, बोले- हम नॉर्थ कैरोलिना जीतने जा रहे हैं

 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्थ कैरोलिना राज्य में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी एक बार फिर से 2024 में राज्य में चुनाव जीतेगी। नॉर्थ कैरोलिना रिपब्लिकन पार्टी के 2021 के कंवेंशन में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि हम नॉर्थ कैरोलिना जीतेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले फेसबुक ने रविवार को ट्रम्प का अकाउंट दो साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। उसी दिन पहली बार ट्रम्प का अकाउंट सस्पेंड किया गया था। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट निक क्लेग ने शुक्रवार को ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी। फेसबुक के मुताबिक, ट्रम्प अब 7 जनवरी 2023 तक अपना फेसबुक अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही ट्रम्प ने फेसबुक की इस कार्रवाई को उन 7.5 करोड़ लोगों की बेइज्जती बताया, जिन्होंने 2020 के चुनाव में ट्रम्प को वोट दिया था

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद 6 जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल के बाहर हिंसा हुई थी। इस दौरान ट्रम्प पर अपने समर्थकों को भड़काने का आरोप लगा था। इसी के चलते अगले दिन यानी 7 जनवरी को फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ट्रम्प के खिलाफ एक्शन लिया था। फेसबुक की ही कंपनी इंस्टाग्राम और गूगल के प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब ने भी ट्रम्प का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। वहीं ट्विटर तो ट्रम्प को हमेशा के लिए बैन कर चुका है।

यह भी पढ़ें- घर-घर राशन योजना: केजरीवाल के आरोपों पर BJPका जवाब,पात्रा बोले-केंद्र ने बड़ा स्कैम होने से रोक दिया


संबंधित समाचार