होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Cricket world cup 2023 : पहली बार अकेले मेजबानी करेगा भारत, इस दिन होगा फाइनल मैच

Cricket world cup 2023 : पहली बार अकेले मेजबानी करेगा भारत, इस दिन होगा फाइनल मैच

 

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में जैसा रोमांच देखने को मिला, उसका इंतजार हर क्रिकेट फैन को होता है। 2019 विश्व कप का नया विजेता इंग्लैंड बना और 44 साल के विश्व कप इतिहास में पहली बार ये कप जीता। अब बात करते है अगले विश्व कप की जो कि 2023 में होगा। 2023 का विश्व कप भारत में होगा और ये पहली बार होगा कि विश्व कप भारत अकेला होस्ट करेगा।

इससे पहले भी भारत ने विश्व कप की मेजबानी की है लेकिन तब भारत ने अकेले मेजबानी ना कर के सह-मेजबानी की थी। 1987, 1996 और 2011 में भारत ने श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी की थी। लेकिन बाद में अधिकारियों ने सह-मेजबानी से पाकिस्तान को हटा दिया गया था। यह फैसला 2009 में लाहौर के लिबर्टी चौक पर श्रीलंकाई टीम की बस पर एक हमले के बाद लिया गया था।

2023 के विश्व कप का आगाज 9 फरवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सबसे ज्यादा मेजबानी की बात की जाए तो अब तक इस बार के विश्व विजेता इंग्लैंड 5 बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। इंग्लैंड ने 1975, 1979, 1983, 1999 और 2019 में मेजबानी की है। इंग्लैंड ने 1975 और 1979 में अकेले टूर्नामेंट की मेजबानी की हैं, जबकि 1983, 1999 और 2019 में आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के साथ संयुक्त रूप से मेजबानी की है।


संबंधित समाचार