होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में दस्तक देगा मानसून, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में दस्तक देगा मानसून, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

 

Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली (Delhi) में मानसून (Monsoon) आगमन जल्द ही हो सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी बारिश की संभावना जताई है। मानसून आने से बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस सप्ताह यानी गुरुवार से शुक्रवार के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि बढ़ती गर्मी और उमस ने दिल्ली वासियों को बीते कुछ दिनों से काफी परेशान कर रखा है। केवल दिल्ली नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा में लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए दिल्ली में 30 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक दिल्ली में लगातार बारिश होने का अनुमान भी लगाया है। काफी दिनों से लोग दिल्ली में मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इस खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- Udaipur: उदयपुर हत्याकांड पर अजमेर दरगाह प्रमुख का बयान, बोले- 'देश को तालिबान नहीं बनने देंगें'


संबंधित समाचार