होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

WADA का बड़ा फैसला, रूस पर डोपिंग के आरोप में लगा 4 साल का बैन

WADA का बड़ा फैसला, रूस पर डोपिंग के आरोप में लगा 4 साल का बैन

 

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने रूस पर डोपिंग के आरोप में 4 साल का बैन लगा दिया है। अब रूस का झंडा, राष्ट्रगीत और टीम का नाम ओलंपिक का हिस्सा नहीं होगा। ओलंपिक के किसी भी इवेंट में रूस की हिस्सेदारी 4 साल तक नहीं हो सकेगी। रूस के खिलाफ WADA ने यह कार्रवाई लगातार डोपिंग के कई मामले सामने आने के बाद की है।

वाडा के बोर्ड ने सोमवार को एक खास बैठक के बाद इसकी घोषणा की, वाडा ने रूस से डोपिंग को लेकर गलत आंकड़े मिलने के बाद पहले ही चार साल के प्रतिबंध की सिफारिश की थी। रूस के खिलाड़ियों की गलत डोपिंग रिपोर्ट वाडा को भेजी गई थी और इसमें रूस की सरकारी खेल समितियों की सहमति थी। इसके बाद से दुनिया के खेल जगत में ये विवाद गरमा गया था। इस रिपोर्ट के बाद 2014 में रूस के ओलंपिक प्रदर्शन पर भी सवाल उठने लगे थे।

रूस पर इस बैन का सबसे बड़ा असर यह पड़ेगा कि वह टोक्यो में होने जा रहे आगामी ओलिंपिक 2020 और कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो गया है। वाडा के इस कड़े निर्णय के बाद रूस अब अगले 4 साल तक खेलों के किसी भी तरह के मुख्य आयोजनों में हिस्सा नहीं ले सकेगा।


संबंधित समाचार