होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने दिया टिकट, लड़ेंगी जिला पंचायत का चुनाव

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भाजपा ने दिया टिकट, लड़ेंगी जिला पंचायत का चुनाव

 

दुष्कर्म के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित किए जाने के करीब डेढ़ साल बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संगीता फतेहपुर चौरासी से उन्नाव जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी। 

बता दें कि इससे पहले उन्होंने 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि उनकी उम्मीदवारी को प्रदेश के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने मंजूरी दी है। इसके पीछे वजह अप्रैल 2018 में कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार को इलाके में मिली सहानुभूति है।

यहां के कई लोगों का मानना है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फंसाया गया है। लोगों की इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगीता सेंगर को भाजपा ने मैदान में उतारा है। बता दें कि उम्रकैद की सजा पा चुके कुलदीप सेंगर की पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब नोएडा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लगा नाइट कर्फ्यू लागू,यहां जानें नई गाइडलाइंस


संबंधित समाचार