होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने BJP का थामा हाथ 

UP Election 2022: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने BJP का थामा हाथ 

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले महीने से 7 चरणों में शुरू होने जा रहे हैं। उससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुलायम सिंह की बहू के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद बुधवार को सुबह दिल्ली भाजपा कार्यालय में अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।  

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में अपर्णा यादव पार्टी में शामिल हुई। अपर्णा यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं अपर्णा यादव। साल 2017 में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें बीजेपी की रीता को बहुगुणा जोशी ने हराया था। अखिलेश यादव ने भी उनके लिए प्रचार किया था. जोशी के सांसद चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। अपर्णा मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी, यूके से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। साल 2010 में मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव से शादी की थी। इसके अलावा इंटरनेशनल रिलेशंस एंड पॉलिटिक्स में एमए की है और साल 2014 में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रशंसा भी की थी।

यह भी पढ़ें- राजनीति दलों को समर्थन पर BKU नेता नरेश टिकैट का बड़ा बयान, कहा 'बदल जाएंगे समीकरण'


संबंधित समाचार