होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Lok Sabha Election 2024: UP की 3 हॉट सीटों पर फंसा पेंच, नामांकन में सिर्फ 4 दिन का बचा समय

Lok Sabha Election 2024: UP की 3 हॉट सीटों पर फंसा पेंच, नामांकन में सिर्फ 4 दिन का बचा समय

 

Amethi And Rae Bareli Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके है वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव का दौर जारी है। लेकिन प्रदेश की तीन हॉट सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में पेंच फंसा हुआ है। अमेठी, रायबरेली में कांग्रेस पार्टी तो कैसरगंज में बीजेपी अभी तक भी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। 

-अमेठी सीट की बात करें तो भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर कहा, कि आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

-वहीं रायबरेली सीट की बात करें तो कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टीयों ने अभी तक अपने कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है, कहा जाता है कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 2019  लोकसभा चुनाव की बात करें तो सोनिया गांधी ने पिछले चुनाव में यहा से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंच गई हैं, जिसके बाद अभी तक कोई कैंडिडेट नहीं उतार पाई है। वहीं भाजपा भी अभी तक अपने कैंडिडेट को लेकर कोई तस्वीर साफ नहीं कर पाई है लेकिन खबरों के मुताबिक इस सीट पर वरुण गांधी को लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। ऐसे में दोनों पार्टियों ने अभी तक इस सीट पर कोई कैंडिडेट नहीं उतार पाई। रायबरेली में पांचवें चरण में चुनाव होने हैं। 

-वहीं कैसरगंज सीट पर भी कांग्रेस और बीजेपी ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर बीजेपी में बृज भूषण सिंह को लेकर असमंजस बना हुआ है उनकी जगह पार्टी उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट दे सकती है। हालांकि, इस संबंध में न तो पार्टी की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही बृज भूषण सिंह ने कुछ कहा है।

अमेठी-रायबरेली और कैसरगंज की सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। 26 अप्रैल से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन मई नामांकन की आखिरी तारीख है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के पास अब मुश्किल से 4 दिन का वक्त बचा है।

रायबरेली लोकसभा सीट का इतिहास

1957: बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
1957: फिरोज गांधी, कांग्रेस
1960: आर पी सिंह, कांग्रेस
1962: बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
1967: इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1971: इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1977: राज नारायन, जनता पार्टी
1980: एके नहेरु, कांग्रेस (आई)
1980: इंदिरा गांधी, कांग्रेस (आई)
1984: अरुण कुमार नहेरु, कांग्रेस
1989: शीला कौल, कांग्रेस
1991: शीला कौल, कांग्रेस
1996: अशोक कुमार सिंह, भाजपा
1998: अशोक कुमार सिंह, भाजपा
1999: कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस
2004: सोनिया गांधी, कांग्रेस
2006: सोनिया गांधी, कांग्रेस
2009: सोनिया गांधी, कांग्रेस
2014: सोनिया गांधी, कांग्रेस
2019: सोनिया गांधी, कांग्रेस


संबंधित समाचार