होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट की जारी, कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

हिमाचल में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट की जारी, कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

 

Himachal Pradesh Congress Candidate 2nd List: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने प्रदेश की शेष दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मंगलवार शाम को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांगड़ा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं, हमीरपुर से पार्टी ने सतपाल सिंह रायजादा (Satpal Singh Raizada) को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि दोनों ही नेता पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

जानिए किस सीट पर कौन किसके खिलाफ...? 

हमीरपुर- अनुराग ठाकुर (बीजेपी) Vs सतपाल रायजादा (कांग्रेस)
कांगड़ा- राजीव भारद्वाज (बीजेपी) Vs आनंद शर्मा (कांग्रेस)
शिमला- सुरेश कश्यप (बीजेपी) Vs विनोद सुल्तानपुरी (कांग्रेस)
मंडी- कंगना रनौत (बीजेपी) Vs विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) 

बता दें कि प्रदेश की चार सीटों में से मंडी और हमीरपुर सीट सबसे हॉट सीट है। जहां से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में हैं।

 


संबंधित समाचार