होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन महिलाओं को दिया मौका

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन महिलाओं को दिया मौका

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का वक्त नजदीक आ रहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने 41 नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस की 41 नामों की लिस्ट में 16 महिलाओं का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस ने इस लिस्ट में अलीगढ़ जिले की इगलास, खैर व छर्रा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छर्रा से अखिलेश शर्मा, खैर से मोनिका सूर्यवंशी, इगलास से प्रीति धनगर को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह कांग्रेस ने अलीगढ़ जिले से दो महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिये 7 चरणों में चुनाव संपन्न होगा। मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी और 27 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण की सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होगा।

यह भी पढ़ें- जानें कौन है मुलायम सिंह की बहू Aparna Yadav, जो BJP में हुई शामिल 


संबंधित समाचार