होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में आज से अनलॉक शुरू, 2 बजे के बाद चालान करेगी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में आज से अनलॉक शुरू, 2 बजे के बाद चालान करेगी पुलिस

 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू होने जा रहा है। वहीं, अब प्रदेश में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घंटे सभी दुकानें खुलेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी 30 फीसदी स्टाफ  ही आ पाएंगे।

इसके साथ ही दूध, ब्रेड, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही शिक्षण संस्थान खोलने व 12वीं की परीक्षा करवाने और बसें चलाने पर 5 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। 31 मई को छह बजे से शुरू होने जा रही नई व्यवस्था 7 जून को छह बजे तक लागू रहेगी। सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम करने के लिए कर्मचारियों को दो अलग-अलग समय में बुलाया जा सकता है। सुबह कार्यालय आने में आधे घंटे का अंतराल रखा जा सकता है।

आपको बता दें कि राज्य सचिवालय समेत कई कार्यालयों में ऐसा पहले भी किया जा चुका है। जैसे कि कुछ कर्मचारी दस बजे कार्यालय आ सकते हैं तो कुछ साढे़ दस बजे से बुलाए जा सकते हैं। इसके साथ ही विभागाध्यक्ष ही तय करेंगे कि किस-किसको कार्यालय में कब-कब बुलाया जाना है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा:बीते 24घंटों में ब्लैक फंगस के 68नए मरीज,अस्पतालों में मरीजों से ज्यादा चार्ज वसूली पर सख्ती


संबंधित समाचार