होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM अमरिंदर सिंह बोले-सत्ता में लौटने के लिए अकाली दल और BJP की दलितों को लुभाने के लिए नाटकबाजी शुरू

CM अमरिंदर सिंह बोले-सत्ता में लौटने के लिए अकाली दल और BJP की दलितों को लुभाने के लिए नाटकबाजी शुरू

 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद)और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में लौटने की स्थिति में दलित नेताओं को क्रमवार उप मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री बनाए जाने के वादे को बेतुका चुनावी हथकंडा बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दोनों पार्टियां अपने शासनकाल में दलितों के लिए कुछ भी नहीं कर सकीं। इनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए साफ है कि अकाली दल और भाजपा गठबंधन सरकार में दलितों के कल्याण को सुनिश्चित नहीं कर सकीं और अब 2022 के विधानसभा चुनाव को निकट आते दलितों को लुभाने के लिये पैंतरेबाजी खेल रही हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल दलित नेताओं को उप मुख्यमंत्री का पद देने का वादा कर रहे हैं लेकिन उन्होंने दलितों के लिए अपनी सरकार में कुछ नहीं किया। वो दलितों को लुभाने के लिये ऐसी सियासी चाल चल रहे हैं जिसका कोई लाभ नहीं होगा।'

इस दौरान सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब भाजपा भी सत्ता में आने पर दलित मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर रही है। जिस तरह किसानों के मुद्दे पर राज्य के लोगों में भाजपा के खि़लाफ़ गुस्सा है, उसे देखते हुए पार्टी के लिए एक भी विजेता उम्मीदवार ढूँढना चुनौती होगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि दलित पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा सरकार में दस सालों तक जीने के लिए संघर्ष कर रहा था। अकालियों ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया। आंबेडकर जयंती मनाने के लिए वर्चुअल राज्य स्तरीय समागम के दौरान में आज मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद एक-एक कर एस.सी. भाईचारे से किए सभी चुनावी वादों को लागू करने का अमल शुरू किया।

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी के संकेत नहीं, राजनीतिक भविष्य अधर में


संबंधित समाचार