होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शर्मनाक : सोनीपत के तीन अलग-अलग गांवों में तीन लड़कियों से दुष्कर्म

शर्मनाक : सोनीपत के तीन अलग-अलग गांवों में तीन लड़कियों से दुष्कर्म

 

हरियाणा में सोनीपत जिले के मुरथल और कुंडली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि मुरथल के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि वह उसकी बेटी के साथ करीब एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था उसकी बेटी गर्भवती होने पर मामले का पता चला। ऐसे में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी घटना कुंडली की है। यहां किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देने के बाद अपने साथी संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस बीच किशोरी के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा तीसरा घटना कुंडली क्षेत्र के एक गांव की है। कुंडली की रहने वाली किशोरी के साथ सोनीपत के एक लड़के ने दुष्कर्म किया।

वहीं, इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी ने नौ फरवरी को घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और आरोपी के साथी ने इसमें उसकी मदद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित


संबंधित समाचार