होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऑस्ट्रेलिया के इस खतरनाक खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से ब्रेक, ये रही वजह

ऑस्ट्रेलिया के इस खतरनाक खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से ब्रेक, ये रही वजह

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में उतरने वाले ग्लेन मैक्सवेल कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। दिमागी तौर पर अस्वस्थ ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है।

31 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में कुछ कठिनाइयों का अनुभव किया है। इसकी पुष्टी कंगारू टीम के फीजियोलोजिस्ट Dr. Michael Lloyd ने भी की है। डॉक्टर माइकल ललॉयड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है, ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दिमागी स्वास्थ्य के संबंध में कुछ कठिनाइयों का सामना किया है, नतीजों के आधार पर वे क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि हम ग्लेन मैक्सवेल के क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले फैसले का समर्थन करते हैं। टीम के फीजियो ने बताया है कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इस समस्या को सपोर्ट स्टाफ को बताया है और सभी ने निर्णय किया है वे क्रिकेट से दूर रहेंगे। उधर, नेशनल टीम के एग्जक्यूटिव जनरल मैनेजर बेन ओलिवर ने कहा है, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए जो अच्छा होगा वो किया जाएगा। ग्लेन मैक्सी को हमारा पूरा सपोर्ट है।


संबंधित समाचार