होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM अमरिंदर सिंह की मांग को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने माना, बाढ़ प्रभावित राज्यों में पंजाब शामिल

CM अमरिंदर सिंह की मांग को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने माना, बाढ़ प्रभावित राज्यों में पंजाब शामिल

 

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जल स्रोत विभाग से कहा है कि फिरोजपुर सीमा पर स्थित टेंडीवाल बांध की मजबूती में सेना के साथ मिल कर योजना बनाएं। सीएम की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित राज्यों में पंजाब को शामिल कर लिया है। गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब सरकार को जानकारी दी है कि केंद्रीय टीम बाढ़ का जायजा लेने जल्द पंजाब का दौरा करेगी।

सीएम ने फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़ में बाढ़ का जायजा लेने को बैठक की। उन्होंने जल स्रोत विभाग को टेंडीवाल बांध की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर करने को कहा। ताकि आसपास के गांवों में बाढ़ को टाला जा सके। फिरोजपुर के डीसी से कहा गया कि किसी भी स्थिति से निपटने को एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखें।

जालंधर में मोबाइल टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1690 लोगों की मदद की गई है। 665 मरीजों को ओपीडी सुविधा दी गई। अब तक 4600 लोग मेडिकल कैंपों में जा चुके हैं। स्थानीय लोगों और संस्थाओं की मदद से दो गांवों में बांध की दरारें भरी गई हैं, फिल्लौर में भरने का काम चल रहा है। कपूरथला में 1415 लोगों को मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई गई।

सीएम ने सभी डीसी से कहा कि पानी का स्तर घटते ही नुकसान का आकलन करने को प्रोग्राम तैयार करें। गौरतलब है कि पंजाब ने बाढ़ से 1700 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई है। केंद्र सरकार को पत्र लिख कर सीएम ने 1000 करोड़ का पैकेज मांगा है।


संबंधित समाचार