होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मेयर के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची बर्खास्त सफाई कर्मचारी, जमकर किया हंगामा

मेयर के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची बर्खास्त सफाई कर्मचारी, जमकर किया हंगामा

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी एक सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं वह मेयर के आवास में आत्मदाह करने के लिए पहुंच गई। उधर मेयर के आवास में मौजूद पुलिस ने महिला को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया है।

दरअसल, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार महीने पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान हुई मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने करीब आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। तब से ही यह सफाई कर्मी बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

ऐसे में मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। वहां उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। उधर आत्मदाह की सूचना मिलने पर पूर्व में पहुंची पुलिस ने महिला को घेर लिया। इस दौरान सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा एक ओर मेयर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त किए गए सफाई कर्मियों को बहाल नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : BJP से निष्कासित हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत


संबंधित समाचार