होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2021: David Malan और Jonny Bairstow ने IPL से लिया नाम वापस, सनराइजर्स और पंजाब किंग्स को झटका

IPL 2021: David Malan और Jonny Bairstow ने IPL से लिया नाम वापस, सनराइजर्स और पंजाब किंग्स को झटका

 

IPL 2021: इंग्लैंड के दो बड़े खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से नाम वापस ले लिया है। आईपीएल 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में खेला जाना है। सनराइजर्स हेदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए ये तगड़ा झटका है। बेयरस्टो हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज हैं। वहीं मलान की बात करें तो उन्होंने पंजाब की तरफ से आईपीएल के पहले फेज में सिर्फ एक मैच खेला था। आईपीएल 2021 के पहला फेज भारत में खेला गया था।

 

दोनों खिलाड़ियों ने निजी कारणों से आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में हिस्सा लेने से इनकार किया है। भारत के फिजियो योगेश परमार पांचवे टेस्ट से शुरू होने से एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद भारतीय टीम ने मैनेचेस्टर टेस्ट में खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

यह भी पढ़ें- ICC Test Ranking : बुमराह को फायदा, जानें विराट और रोहित की क्या रैंकिंग रही


संबंधित समाचार