होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का विशेष सत्र आज, ये बिल होगा पारित

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का विशेष सत्र आज, ये बिल होगा पारित

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र मंगलवार को होगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस एक दिवसीय सत्र में सदन केंद्रीय विधेयक का अनुसमर्थन करेगा। इसके लिए प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों को बुलाया गया है। सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण होगा।

इस अभिभाषण के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण की अवधि बढ़ाने के लिए संसद में पारित बिल का समर्थन होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण की अवधि आजादी के 70 साल बाद अब खत्म होने जा रही है।

इसे 2030 तक बढ़ाने के लिए संसद में दिसंबर के पहले पखवाडे़ में 126वां सांविधानिक संशोधन बिल पारित किया गया है। इस सत्र में संशोधन विधेयक 2019 के प्रस्ताव का समर्थन किया जाएगा। राज्य में एससी और एसटी के लोगों की संख्या 21 लाख 21 हजार है। इन्हें इसका लाभ होने जा रहा है।

 


संबंधित समाचार