होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल विधानसभा से कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन स्पीकर ने किया रद्द

हिमाचल विधानसभा से कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन स्पीकर ने किया रद्द

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने दी। बता दें कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हाथापाई करने के मामले में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के विधायकों हर्ष वर्धन चौहान, सत्यपाल रायजादा, सुंदर सिंह तथा विनय कुमार को 26 फरवरी को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन रद्द करने का एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे सदन में आमराय से पारित कर दिया गया। विधानसभा में शनिवार को 2021-22 के लिए पेश किए जाने वाले बजट से ठीक एक दिन पहले पांचों विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा, शिरोमणि अकाली दल के विधायक निलंबित, मार्शलों ने निकाला बाहर


संबंधित समाचार