होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सौरव गांगुली आधिकारिक तौर पर बने BCCI के अध्यक्ष, इतने समय का होगा कार्यकाल

सौरव गांगुली आधिकारिक तौर पर बने BCCI के अध्यक्ष, इतने समय का होगा कार्यकाल

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आधिकारिक तौर पर BCCI के अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है। एनुअल जनरल मीटिंग से पहले सौरव गांगुली को बोर्ड का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बात का ऐलान BCCI ने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है।

सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआइ के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बोर्ड अध्यक्ष पद का पत्र संभाल रहे हैं। इसके अलावा इस ट्वीट के कैप्शन में BCCI ने लिखा है, आधिकारिक रूप से सौरव गांगुली औपचारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।

सौरव गांगुली के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के लंबे समय तक सदस्य रहे जय शाह को बीसीसीआइ के नए सचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। वहीं, बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह ‌का बोर्ड के कोषाध्यक्ष की कमान मिली है। 


संबंधित समाचार