होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्याम सिंह राणा ने थामा इनेलो का दामन, OP चौटाला की अगुवाई में हुए शामिल

श्याम सिंह राणा ने थामा इनेलो का दामन, OP चौटाला की अगुवाई में हुए शामिल

 

हरियाणा में रादौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने समर्थकों सहित आज  यानि शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में शामिल हो गए। श्याम सिंह राणा ने इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, पार्टी महासचिव अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौजूदगी में समर्थकों सहित इनेलो का दामन थामा।

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अब इनेलो के माध्यम से रादौर के लोगों की अधिकाधिक सेवा करने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इनेलो ही किसान हितैषी पार्टी है। वही, राणा ने केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून को किसान हितों के विरूद्ध बताया।

यह भी पढ़ें- बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और इनेलो प्रत्याशियों ने भरे नामांकन


संबंधित समाचार