होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Shrikant Tyagi: भगोड़ा श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, STF ने करीबी के घर से दबोचा

Shrikant Tyagi: भगोड़ा श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, STF ने करीबी के घर से दबोचा

 

नोएडा (Noida) की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ अभद्रता, गाली गलौज और धक्का मुक्की करने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ (STF) ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसके दो से तीन साथियों के भी गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि भंगेल से  श्रीकांत त्यागी खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने एक करीबी के घर में छिपा हुआ था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह छापे मार रही थीं। थोड़ी देर में इस पर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस कमिश्नरआलोक पांडेय (Alok Pandey) ने की है। उन्होंने बताया कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा वापस लाया जा रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि शुक्रवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का कुछ पौधे लगाने को लेकर एक महिलाओं से विवाद छिड़ गया था। ऐसे में महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस दौरान श्रीकांत ने गुस्से में एक महिला से अभद्रता करते हुए उसे गालियां देकर धमकाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सोसाइटी की महिलाओं का यह आरोप है कि सत्ता की हनक दिखाते हुए श्रीकांत ने पौधे लगाकर एक जगह पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश की। जब महिलाओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गालियां दीं। महिला का का बीच बचाव करने पर आए पति को भी उसने धमकी दी। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद महिला को आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि, ‘अगर तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

वहीं, सोसाइटी के लोगों ने वहां लगाए गए सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में इस पर विवाद चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो के कमेंट में तरह-तरह की टिप्पणियों से अपनी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें- Mathura : यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने पुलिस की कार को रौंदा, एक की मौत


संबंधित समाचार