होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में हुए गिरफ्तार

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में हुए गिरफ्तार

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ऐप के माध्यम से दिखाने आरोप है। इसकी पुष्टि मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने की है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले में फरवरी 2021 में मामला दर्ज किया था। पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं जिसमें राजकुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता के रुप में देखा जा रहा है। 19 जुलाई को उनकी गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस का कहना है कि फरवरी 2021 में एक केस दर्ज किया गया था जिसमें निकलकर सामने आया था कि अश्लील कंटेट बनाकर एक ऐप के जरिए शेयर किया जा रहा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस को कई अहम सबूत मिले। जिसमें राजकुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता के रुप में देखा जा रहा है।

सोमवार की रात पुलिस ने राजकुंद्रा से पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि उनको अभी इस मामले में दोषी नहीं माना गया है। राजकुंद्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में अगर राज दोषी पाए गए तो उन्हें कड़ी सजा सुनाई जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें- गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं टिप्स, मिनटों में मिलेगा आराम


संबंधित समाचार