होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

छात्रवृत्ति घोटाला: CBI जांच में खुलासा, दिए गए खातों की बजाय दूसरे खातों में डाले गए पैसे

छात्रवृत्ति घोटाला: CBI जांच में खुलासा, दिए गए खातों की बजाय दूसरे खातों में डाले गए पैसे

 

ढाई सौ करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच में अब शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षा विभाग के खेल की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। छापा मारने के बाद सीज किए गए दस्तावेजों की पड़ताल में कई नए तथ्य सामने आने लगे हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि एडमिशन के समय छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र में जिन बैंक खातों का ब्योरा दिया था, उनकी बजाय दूसरे बैंक खातों में उनके हिस्से की छात्रवृत्ति की राशि डाल दी गई।

यही नहीं, उन्हें किसी दूसरे संस्थान का छात्र भी दिखाया गया। एक मामले में एक छात्रा की 77 हजार की छात्रवृत्ति किसी दूसरे के खाते में जारी हुई। खास बात यह है कि जिस खाते में पैसा गया, उस खाताधारक के नाम से आवेदन तक नहीं हुआ था। सिरमौर की इस छात्रा के अलावा कई अन्य छात्र-छात्राओं की भी कुछ इसी तरह की जानकारी सामने आई है।

खास बात यह है कि इस बात की जानकारी जब छात्रा को हुई तो उसने शिकायत की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब सीबीआई ऐसी सभी शिकायतों को भी जांच में शामिल कर रही है। इनके आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। साल 2013 से 2017 तक की छात्रवृत्तियां सीबीआई जांच के रडार पर हैं। चूंकि, ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को छात्रवृत्ति आवंटित हुई है। ऐसे में उनसे जुड़े दस्तावेजों की छंटनी करने में समय लग रहा है। इसकी वजह से जांच तेजी से नहीं चल पा रही है।


संबंधित समाचार